ASANSOL

Asansol Sikh Welfare Society और Asansol Central Gurudwara Prabandhak Committee द्वारा शहीद दिवस पर विभिन्न आयोजन

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल में Asansol Sikh Welfare Society और Asansol Central Gurudwara Prabandhak Committee के तत्वावधान में, समस्त गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के सहयोग से शहीद-ए-आज़म Bhagat Singh के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को Rabindra Bhavan Asansol में देर शाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केंद्र “स्टील मैन ऑफ इंडिया” के नाम से जाने जाने वाले Amandeep Singh और उनके बेटे रहे।कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थे ।

आसनसोल उत्तर के उम्मीदवार तृणमूल के Malay Ghatak, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी आसनसोल नगर निगम के मेयर परिषद Gurudas Chatterjee, आसनसोल जिला अस्पताल के सुपर Dr Nikhil Chandra Das। इसके अलावा संस्था की ओर से चेयरमैन कुलदीप सिंह सलूजा हरजीत सिंह बग्गा, सुरजीत सिंह मक्कड़, जगदीश सिंह, रणजीत सिंह दोल, जसपाल सिंह, मंजीत सिंह और महेंद्र सिंह अमरजीत सिंह , गुरदीप सिंह, पाली सिंह, दलजीत सिंह, जैस्मिन सिंह राजा सिंह, सुजाता इंडी नरेश अग्रवाल मौजूद रहे।कार्यक्रम में 15 यूनिट रक्तदान किया गया। प्रवीर धर ने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केंद्र Amandeep Singh और उनके पुत्र रहे, जिन्होंने स्टंट कर कई प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए कई तरह के टिप्स एवं गेम्स के बारे में भी जानकारी दी गई। कई युवाओं के लिए पुश-अप प्रतियोगिता, महिलाओं के लिए पंजा प्रतियोगिता और वयस्क लोगों के लिए उठक-बैठक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम के बारे में हरजीत सिंह बग्गा और सुरजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य Bhagat Singh की शहादत को समर्पित करना है। इसके साथ ही युवाओं को सही गुरसिखी की नई दिशा में ले जाना ही इसका मकसद है आई हुई सभी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटियों को सम्मानित किया गया इसके साथ स्त्री सत्संग सभा कमेटियों को भी सम्मानित किया गया।वहीं Asansol Central Gurudwara Prabandhak Committee के प्रधान जगदीश सिंह और सिख वेलफेयर सोसाइटी के सचिव रणजीत सिंह दोल ने कहा कि इस बार कार्यक्रम का विशेष आकर्षण Amandeep Singh रहे, जिन्होंने युवाओं को प्राकृतिक तरीके से स्वास्थ्य को तंदुरुस्त रखने के कई तरीके दिखाकर प्रेरित किया। साथ ही नशा मुक्त समाज बनाने की अपील करते हुए सभी युवाओं और संगत से जुड़ने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण Amandeep Singh ने कहा कि उनकी अकादमी लगातार विभिन्न स्थानों पर युवाओं को प्राकृतिक तरीके से अपने शरीर का ध्यान रखने की जानकारी दे रही है। सभी अमृतधारी सिख युवकों को भी इसमें प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा और अन्य मादक पदार्थों से दूर रहकर प्राकृतिक तरीके से सेहत बनाएं, स्वस्थ रहें और गुरबाणी से जुड़ने का प्रयास करें। उन्होंने बताया कि उन्हें कई खिताब मिल चुके हैं और आगे भी गुरु का संदेश लोगों तक पहुंचाना उनका प्रयास रहेगा।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!