Poll 2026 : Paschim Bardhaman में 14 हजार मतदान कर्मी : डीएम
बंगाल मिरर, आसनसोल : आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आसनसोल स्थित जिला शासक कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पश्चिम बर्दवान के जिलाधिकारी एस. पोन्नबलम ने चुनावी व्यवस्था से जुड़ी अहम जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि जिले में कुल 2504 मतदान केंद्र (बूथ) बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक बूथ पर चार मतदान कर्मियों की तैनाती के हिसाब से लगभग 10 हजार कर्मियों की जरूरत होगी, जबकि 30% अतिरिक्त कर्मियों को रिजर्व में रखते हुए कुल करीब 14 हजार मतदान कर्मियों को चिन्हित किया गया है।














जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए जिले में 243 महिला बूथ बनाए जाएंगे। इसके अलावा हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मॉडल बूथ स्थापित किया जाएगा, इस प्रकार जिले में कुल 9 मॉडल बूथ होंगे।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मतदान कर्मियों का पहला चरण का प्रशिक्षण अगले रविवार तक पूरा कर लिया

