नियामतपुर में पुलिस ऑब्जर्वर ने किया बूथों का निरीक्षण
बंगाल मिरर, नियामतपुर: आगामी 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में मंगलवार सुबह चुनाव आयोग के पुलिस ऑब्जर्वर बी. एल. मीणा ने आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर फांड़ी पुलिस के साथ इलाके के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान नियामतपुर धर्मशाला, लछीपुर ब्रह्मचारी स्कूल समेत कई बूथों का जायजा लिया गया।














इस दौरान नियामतपुर फांड़ी के प्रभारी अधिकारी मिहिर कुमार दे और अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।पुलिस सूत्रों के अनुसार, चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रत्येक बूथ की सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं की बारीकी से जांच की जा रही है। आने वाले चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से यह निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।

