DURGAPUR

Durgapur में दुकान से लाखों के ब्रांडेड कपड़े चोरी

बंगाल मिरर, दुर्गापुर : दुर्गापुर शहर के बेनाचिटी बाजार स्थित एक नामी-गिरामी कपड़ों की दुकान में चोरी की घटना को लेकर सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह उस वक्त दुकान में हुई चोरी का खुलासा हुआ जब दुकान मालिक दुकान खोलने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने देखा कि दुकान की पहली एवं दूसरी मंजिल में रखी कई दामी साड़ियां, लहंगे,शर्ट समेत अन्य नए वस्त्र गायब थे। इसके अलावा कैश बॉक्स में रखे लगभग 5 हजार रुपए भी नदारद थे। इस दृश्य को देखकर दुकान मालिक अमित कुमार साहा के होश उड़ गए और उन्होंने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस भी हरकत में आ गई और कपड़ों की दुकान में पहुंचकर घटना की छानबीन शुरू कर दी।

लाखों के ब्रांडेड कपड़े चोरी

घटना के बारे में दुकान मालिक अमित कुमार साहा का कहना है कि आखरी बार विजयादशमी के दिन दोपहर तक उनकी दुकान खोली थी इसके बाद से ही दुकान बंद की दुकान बंद रहने का फायदा उठाकर शुरू के दल ने धावा बोला और फैंसी प्लाईवुड काटकर दुकान के भीतर घुसे थे। दुकान मालिक ने इस बात को लेकर आश्चर्य जताया कि चोरों ने प्रत्येक दरवाजे का ताला चाबी के जरिए खोला और दुकान में जहां कहीं भी कीमती साड़ियां, लहंगे समेत अन्य ब्रांडेड कपड़े रखे हुए थे वह सारा कुछ समेटकर फरार हो गए। शुरुआती तौर पर लगभग 7 लाख रुपये मूल्य के कपड़े चोरी होने का अनुमान है। उन्होंने आशंका जताई कि शुरुआती तौर पर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चोरी की इस घटना में किसी परिचित की संलिप्तता हो सकती है।

দুর্গাপুরে মৌমাছির কামড়ে এক বৃদ্ধর মৃত্যু

জেলায় বালির সংকট দূর হতে চলেছে, ৫ ই নভেম্বর পর্যন্ত আরো ছটি লীজ হোল্ড মজুদ এলাকা থেকে বালি তোলার অনুমতি দেয়া হলো 

Leave a Reply