बाराबनी के गांव में डीएम और सीपी ने किया दौरा, मतदाताओं से की बातचीत
बंगाल मिरर, बाराबनी, राजा बंदोपाध्याय व मनोज शर्मा:पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल स्थित बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के पानुरिया गांव (164 नंबर बूथ) में बुधवार शाम जिला प्रशासन और पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने दौरा किया और मतदाताओं से सीधा संवाद किया।














इस दौरान पश्चिम बर्धमान के जिलाधिकारी (डीएम) एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एस पोन्नाबलम और आसनसोल-दुर्गापुर के पुलिस कमिश्नर डॉ. प्रणब कुमार ने गांव का निरीक्षण किया। उनके साथ बाराबनी थाना प्रभारी दिव्येंदु मुखोपाध्याय, स्थानीय पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद थे।
अधिकारियों ने पानुरिया गांव का दौरा कर स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें चुनाव के दिन अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने मतदाताओं को आश्वस्त किया कि चुनाव आयोग द्वारा सुरक्षा के सभी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे वे बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

