ASANSOLASANSOL-BURNPUR

इंटक की बैठक श्रमिक आंदोलन मजबूती पर जोर

बंगाल मिरर, एस सिंह: पश्चिम बंगाल में ट्रेड यूनियन आंदोलन को मजबूत करने के उद्देश्य से इंटक की एक महत्वपूर्ण बैठक बर्नपुर में आयोजित की गई। इस मौके पर इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पश्चिम बंगाल ऑब्जर्वर चंदर प्रकाश सिंह ने विभिन्न ट्रेड यूनियन नेताओं के साथ चर्चा की।अपने दौरे के दौरान उन्होंने राज्यभर में करीब 80 ट्रेड यूनियनों से संवाद किया है। बर्नपुर में आयोजित बैठक में लगभग 30 यूनियन नेताओं से मुलाकात की गई, जिसमें हजारों इंटक सदस्य भी मौजूद रहे।

बैठक में श्रमिक एकता को मजबूत करने, संगठन को सशक्त बनाने और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही श्रम विरोधी संहिताओं और उनके प्रभाव, राष्ट्रीय संपत्तियों के विनिवेश जैसे मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।कार्यक्रम में हरजीत सिंह(अध्यक्ष, INTUC बर्नपुर)चंडी बनर्जी(महासचिव, कोयला मजदूर यूनियन INTUC)आर. पी. शर्मा(कार्यकारी अध्यक्ष, कोयला मजदूर यूनियन INTUC)हराधन मंडल(महासचिव, कुल्टी वर्क्स यूनियन INTUC)बिकाश घटक(वरिष्ठ नेता, DSP INTUC)नारायण चंद्र खा(पूर्व अध्यक्ष, बांकुड़ा जिला)उपस्थित थे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *