Asansol बस से 22 किलो गांजा बरामद
बंगाल मिरर, आसनसोल: झारखंड के बोकारो से आसनसोल आ रही एक बस से आज आसनसोल के जूबली मोड़ पर पुलिस ने करीब 22 किलो गांजा बरामद किया। नाका चेकिंग के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।जानकारी के अनुसार, धनबाद की ओर से आसनसोल आ रही बस को जूबली मोड़ पर रोका गया और तलाशी ली गई। इसी दौरान बस से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।














गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब जूबली मोड़ पर इस तरह की अवैध सामग्री पकड़ी गई हो। इससे पहले भी यहां से मादक पदार्थ, मोबाइल और नकदी बरामद की जा चुकी है।बार-बार इस तरह की घटनाओं के सामने आने से पश्चिम बंगाल-झारखंड सीमा पर स्थित डुबुडीही चेकपोस्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि सीमा पर सख्ती बढ़ाने की जरूरत है ताकि इस तरह की तस्करी पर रोक लगाई जा सके।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गांजा किसका था और इसे कहां ले जाया जा रहा था।

