Kulti को फिर से नगरपालिका बनाने की बात पर गरमाई राजनीति, वाक्युद्ध
बंगाल मिरर, प्रकाश: कूल्टी पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में कूल्टी विधानसभा क्षेत्र को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कूल्टी के भाजपा विधायक और आगामी विधानसभा चुनाव के भाजपा प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने चुनाव प्रचार के दौरान बड़ा बयान देते हुए कहा कि यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनती है, तो आसनसोल नगर निगम को भंग कर फिर से कूल्टी म्युनिसिपैलिटी (नगरपालिका) बनाई जाएगी।डॉ. पोद्दार ने दोपहर करीब मीडिया से बातचीत में आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था में लोगों का शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि “दस गुना टैक्स लेकर भी लोगों को पर्याप्त पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। भाजपा सरकार आने पर इस व्यवस्था को बदला जाएगा और लोगों को राहत दी जाएगी।














”वहीं, इस बयान पर कूल्टी से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी अभिजीत घटक ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा देश को पीछे की ओर ले जा रही है। उन्होंने कहा, “आज हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग रसोई गैस के बजाय लकड़ी जलाकर खाना बनाने को मजबूर हैं। पिछले पांच वर्षों में कूल्टी लगभग 10 साल पीछे चला गया है।”अभिजीत घटक ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान विधायक क्षेत्र के विकास के बजाय उसे और पीछे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।कूल्टी में इस मुद्दे को लेकर भाजपा और तृणमूल के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है, जो आने वाले चुनाव में एक बड़ा मुद्दा बन सकता है।

