ASANSOLKULTI-BARAKAR

वाम संगठन के युवाओं ने थामा टीएमसी का दामन

बंगाल मिरर, कुल्टी: कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के नियामतपुर स्थित 60 नंबर टीएमसी कार्यालय में सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान एसएफआई और डीवाईएफआई छोड़कर 15 युवाओं ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए। टीएमसी प्रत्याशी अभिजीत घटक ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का झंडा देकर उनका स्वागत किया।इस मौके पर टीएमसी में शामिल हुए अनिकेत मंडल ने बताया कि वह पहले संगठन में एक महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत थे, लेकिन उन्हें ठीक से काम करने का अवसर नहीं दिया जा रहा था।

उन्होंने एसएफआई में भाई-भतीजावाद का आरोप लगाते हुए कहा कि इसी कारण वह कुछ समय से सक्रिय राजनीति से दूर हो गए थे।उन्होंने आगे कहा कि एक राजनीतिक कार्यकर्ता होने के नाते वह ज्यादा दिनों तक राजनीति से दूर नहीं रह सकते थे। ममता बनर्जी द्वारा राज्य में किए गए विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने टीएमसी में शामिल होने का निर्णय लिया है और वे भी इस विकास यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं।वहीं, अभिजीत घटक ने कहा कि युवा किसी भी आंदोलन की ताकत होते हैं और इतने बड़े पैमाने पर युवाओं का पार्टी में शामिल होना खुशी की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे कुल्टी क्षेत्र में टीएमसी और मजबूत होगी।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *