Asansol Uttar पूर्व पार्षद हाजी नसीम अंसारी ने निर्दलीय नामांकन किया
बंगाल मिरर, आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के पूर्व पार्षद हाजी नसीम अंसारी ने आज आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन जमा किया है उन्होंने कहा कि जो लोग आसनसोल उत्तर और रेल पार क्षेत्र के विकास की बात करते हैं उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों के लिए कोई काम नहीं किया ना शिक्षा न स्वास्थ्य और ना ही रोजगार किसी भी क्षेत्र में रेल पार के नौजवानों के लिए और लोगों के लिए कोई काम नहीं किया गया है ।














उन्होंने कहा कि रेल पार क्षेत्र में पानी की इतनी ज्यादा समस्या है उन्होंने अपनी जमीन देकर पानी टंकी बनाने का प्रयास किया था जब तक वह पार्षद थे तब तक काम चल रहा था लेकिन जैसे ही वह चुनाव हार गए पानी टंकी बनाने का काम रोक दिया गया उन्होंने कहा कि हमेशा रेल पर के लोगों के साथ सौतेला आचरण किया गया है उन्हें सिर्फ वोट बैंक और अपने चुनावी और राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल किया गया है इसी के खिलाफ आज वह निर्दलीय के रूप में खड़े हो रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि वह कभी टीएमसी का हिस्सा हुआ करते थे लेकिन आज स्थिति ऐसी हो गई है कि टीएमसी को जो दिल से चाहते थे उनको हाशिए पर धकेल दिया गया है और आज जो आसनसोल उत्तर में टीएमसी का संचालन कर रहे हैं वह सिर्फ अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए पार्टी के जरिए रेल पार के लोगों का इस्तेमाल कर रहे हैं इसके खिलाफ उन्होंने आंदोलन शुरू किया है और उन्हें पूरा भरोसा है कि इसमें उन्हें इस क्षेत्र के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा उन्होंने कहा कि वह जरूर यह चुनाव जीतेंगे

