ASANSOL

अंतिम दिन निर्दलीयों का दम, क्या बिगाड़ेंगे खेल?

बंगाल मिरर, आसनसोल: नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में निर्दलीय प्रत्याशियों की मजबूत उपस्थिति देखने को मिली। आसनसोल उत्तर, जामुड़िया, रानीगंज, पांडेश्वर और दुर्गापुर पश्चिम समेत कई सीटों पर बड़ी संख्या में निर्दलीय उम्मीदवारों ने पर्चा भरा, जिससे चुनावी समीकरण दिलचस्प हो गए हैं।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ये निर्दलीय प्रत्याशी मुख्य दलों के वोट बैंक में सेंध लगा सकते हैं और चुनावी परिणामों को प्रभावित कर सकते हैं।

हालांकि, ये किसका खेल बिगाड़ेंगे, इसका फैसला तो चुनाव परिणाम ही करेंगे।आसनसोल उत्तर से हाजी नसीम अंसारी के अलावा सुनील ठाकुर और मोहम्मद रिजवान ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया। वहीं रानीगंज सीट से गोपाल आचार्य ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरा है।कुल मिलाकर, अंतिम दिन निर्दलीयों की सक्रियता ने चुनावी मुकाबले को और भी रोचक और बहुकोणीय बना दिया है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *