KULTI-BARAKAR

अभिजीत के समर्थन में सभा, उज्ज्वल ने पार्षदों से कहा बढ़त दिलायें

बंगाल मिरर, कुल्टी : तृणमूल कांग्रेस द्वारा पूर्व विधायक उज्जवल चटर्जी के नेतृत्व में तृणमूल श प्रत्याशी अभिजीत घटक के समर्थन में चीनाड़ी में आयोजित कार्यकर्ता सभा में संगठन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बैठक में क्षेत्र के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्य को प्रभावी ढंग से पहुंचाने और आगामी चुनाव की रणनीतियों पर विशेष जोर दिया गया।सभा के दौरान एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम भी देखने को मिला, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई कार्यकर्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दामन थाम लिया।

इस दौरान उज्जवल चटर्जी ने पार्षदों को वार्ड में बढ़िया से काम करने का निर्देश दिया साथ ही कहा कि वह लोग अपने चुनाव में जैसे बड़ा हासिल करते हैं इस तरह से इस चुनाव में पार्टी को बढ़त दिलाये। नेताओं ने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे कर्मियों का अनुभव, समर्पण और जिम्मेदारी ही इस राजनीतिक लड़ाई को और मजबूत आधार प्रदान कर रही है। कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की गई।आगामी 23 अप्रैल को कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले मतदान को लेकर भी सभा में उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर तृणमूल नेता रथीन चटर्जी , प्रदीप घोषाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *