ASANSOL

बड़तोड़िया जनकल्याण समिति द्वारा हरि नाम संकीर्तन का आयोजन

बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल के मिठानी इलाके स्थित बड़तोड़िया गांव में बड़तोड़िया जनकल्याण समिति की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री हरिनाम संकीर्तन एवं महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान 3 अप्रैल से आरंभ होकर 8 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान पूरे गांव में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। संकीर्तन और महायज्ञ में आसपास के क्षेत्रों से भी लोग शामिल हुए।इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विजय शर्मा, उपाध्यक्ष उज्जवल कुमार मंडल, सचिव रणजीत चटर्जी, सहायक सचिव लालटु माझी, जय नारायण दास, कोषाध्यक्ष झीराट और लखन दास समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन हर वर्ष किए जाते हैं, जिससे गांव में धार्मिक और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *