ADPC ने हावड़ा के दो लोगों से 5.72 लाख जब्त किए
बंगाल मिरर, आसनसोल: आगामी चुनाव के मद्देनज़र जारी सघन नाका चेकिंग के दौरान आसनसोल–दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। डीबुर्डीही इंटर-स्टेट नाका, चौरंगी आउटपोस्ट (कुल्टी थाना) के अंतर्गत पुलिस ने कुल 5,72,000 रुपये (पांच लाख बहत्तर हजार रुपये) नकद बरामद किए हैं।यह राशि इमरान मंडल और मसारुल अली हलदर नामक दो व्यक्तियों के पास से जब्त की गई, जो दोनों हावड़ा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।














इस संबंध में चौरंगी आउटपोस्ट में GDE संख्या 333, दिनांक 08.04.2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस द्वारा बरामद राशि के स्रोत की जांच की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

