ASANSOLKULTI-BARAKAR

डा. अजय पोद्दार ने पेश‌ किया रिपोर्ट कार्ड

बंगाल मिरर, कुल्टी : कुल्टी के निवर्तमान विधायक डॉ अजय पोद्दार ने आज एक संवाददाता सम्मेलन किया इस मौके पर उन्होंने विधायक के तौर पर अपने 5 सालों के कार्यों का लेखा-जोखा पेश किया उन्होंने कहा कि कुल्टी के विधायक रहते हुए उन्होंने इतना काम किया है कि टीएमसी को लगने लगा कि एक बार फिर कहीं भाजपा को यहां से जनता का समर्थन न मिल जाए इसलिए कल जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आसनसोल आए थे तो कुल्टी से भाजपा कार्यकर्ताओं को आसनसोल जाने नहीं दिया गया भाजपा की तरफ से जो बस बुकिंग कराई गई थी और टीएमसी के बस यूनियन के नेताओं की धमकी की वजह से बस मालिकों को बुकिंग कैंसिल करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि कुल्टी में हमेशा लोग मिलजुल कर रहते आए हैं लेकिन अब टीएमसी कुल्टी की इस सांस्कृतिक धरोहरको खत्म करना चाहती है। लेकिन भाजपा ऐसा कभी नहीं होने देगी उन्होंने कहा कि आज कुल्टी के लोगों को पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है रास्तों के हालात खराब है लेकिन टीएमसी के प्रशासन और आसनसोल नगर निगम को इसकी कोई परवाह नहीं है उन्होंने कहा कि हमेशा से कुल्टी को वंचित रखा गया है ।

वही डॉक्टर अजय पोद्दार ने कुल्टी से टीएमसी के प्रत्याशी और आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक पर भी हमला किया और कहा कि अभिजीत घटक उनसे यह सवाल पूछ रहे हैं कि वह विधायक रहते हुए क्या करता है वह अभिजीत घटक से पूछना चाहते हैं कि वह तो आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर है डिप्टी मेयर रहते हुए उन्होंने क्या काम किया इसका हिसाब कुल्टी की जनता को देना होगा उन्होंने कहा कि वह पिछले 45 वर्षों से एक डॉक्टर होने के नाते लोगों की चिकित्सा कर रहे हैं लोग उन्हें पहचानते हैं कि उनका स्वभाव कैसा है इसलिए अगर टीएमसी द्वारा यहां के लोगों के बीच उनके बारे में दुष्प्रचार किया भी जाता है तो लोग इसपर विश्वास नहीं करेंगे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *