RANIGANJ-JAMURIA

Saayoni Ghosh : बंगाल में 63% हिंदुओं के नाम कटे

बंगाल मिरर, जामुडिया : शनिवार को जमुरिया के टीएमसी प्रत्याशी हरे राम सिंह के समर्थन में जमुरिया ब्लॉक 2 के चिंचुड़िया दलदली मैदान में जनसभा करने के लिए पहुंची जादवपुर से टीएमसी सांसद और अभिनेत्री सायनी घोष। अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए यहां पर बड़े पैमाने पर लोग उपस्थित थे अभिनेत्री सायनी घोष ने चिचुड़िया सुभाष समिति क्लब में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की और जनसभा में अपना वक्तव्य रखते हुए भाजपा पर हमला किया ।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले 15 सालों में विकास के काफी काम किए हैं और उन्होंने उपस्थित जनता से चौथी बार के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में सरकार गठित करने का अनुरोध किया टीएमसी सांसद में 2021 में जमुरिया से हरेराम सिंह की जीत किस रहना की और कहां की जमुनिया में उससे पहले 44 वर्षों में वामपंथियों को छोड़कर कोई जीत नहीं पाया था उन्होंने हरे राम सिंह को एक लीजेंड बताया और उन्होंने कहा कि उनको उम्मीद है इस बार भी जमुरिया में हरेराम सिंह भी जीत हासिल करेंगे उन्होंने कहा कि टीएमसी सभी धर्म और जातियों की पार्टी है ।

उन्होंने कहा कि अगर भारत के संविधान को बचाना है तो बंगाल को बचाना होगा और सिर्फ ममता बनर्जी ही बंगाल को बचा सकती है इसलिए ममता बनर्जी को बचाना होगा इसके साथ ही उन्होंने एस आई आर में 91 लाख लोगों के नाम काटे जाने के मुद्दे पर भाजपा पर हमला किया और कहा कि जिन लोगों के नाम काटे गए हैं उनमें 63% हिंदू है इसलिए भाजपा अगर हिंदुओं के हितों की रक्षा करते तो इस तरह से लोगों के नाम मतदाता सूची से कटे नहीं जाते उन्होंने कहा कि भाजपा चाहती है कि बंगाल के लोग उनके सामने सर झुका है लेकिन बंगाल में ममता बनर्जी मुख्यमंत्री हैं सर कटा सकते हैं लेकिन सर झुकाएंगे नहीं ।

वही एटीएम से संसद में 34 सालों के वामपंथियों के शासन की बात करते हुए कहा कि जिस तरह से वामपंथियों ने अत्याचार किया था ममता बनर्जी ने वामपंथियों को उखाड़ फेंका था उनके सामने भाजपा कुछ भी नहीं है उन्होंने कहा कि सरकार का काम है कि लोगों के हितों की रक्षा करें ना कि हिंदू मुसलमान की राजनीति करके उनमें भेदभाव पैदा करें सायनी घोष ने कहां की जिस तरीके से अंग्रेज भारत पर राज करते थे वैसा ही भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ करना चाहती है लेकिन बंगाल के लोगों ने अंग्रेजों को भगाया था और भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भी भगाएगी उन्होंने कहा कि अगर भाजपा का कोई नेता आता है और कहता है कि भाजपा अगर सत्ता में आती है तो ₹3000 अन्नपूर्णा परियोजना में देगी तो उसे भाजपा नेता को कहिए कि पहले डेढ़ हजार रुपए एडवांस के तौर पर दीजिए क्योंकि भाजपा की सरकार जुमले की सरकार है उनका एक भी वादा पूरा नहीं होता जश।

उन्होंने कहा था कि 15 लख रुपए अकाउंट में आ जाएंगे लेकिन अभी तक एक पैसा नहीं आया उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर ममता बनर्जी ने तीन बार बंगाल को संभाला है चौथी बार भी और मुख्यमंत्री बनेगी उन्होंने कहा कि अगर सभी लोगों का आशीर्वाद मिला तो वह देश की प्रधानमंत्री भी बन जाएंगे आज के सभा से टीएमसी सांसद ने सिर्फ विरोधियों पर हमला ही नहीं किया पिछले 15 सालों में ममता बनर्जी के नेतृत्व में विकास के कौन-कौन से काम किए गए हैं इसका भी हिसाब दिया और जमुनिया में हरेराम सिंह को दूसरी बार विधायक बनाने के लिए लोगों से अनुरोध किया

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *