Paschim Bardhaman Adjudication 74100 वोटर्स अयोग्य
आसनसोल उत्तर में सर्वाधिक 14531, बाराबनी में सबसे कम 3664
बंगाल मिरर, आसनसोल: पश्चिम बर्दवान जिले के आसनसोल–दुर्गापुर औद्योगिक क्षेत्र में चल रही सत्यापन प्रक्रिया के ताज़ा आंकड़े कई अहम संकेत दे रहे हैं। खासकर विधानसभा क्षेत्र 275 से 283 के बीच के इलाकों में व्यापक स्तर पर जांच और छंटनी का काम हुआ है, जिससे क्षेत्रीय प्रवृत्तियों का साफ चित्र सामने आया है।अगर पूरे राज्य के आंकड़ों की बात करें, तो इस रिपोर्ट में 60 लाख से अधिक मामलों पर कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि इसके पहले पश्चिम बर्दवान जिले में 3 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम संशोधन के दौरान काटे गए थे अब उसमें 74100 नाम और जुड़ गए।














सबसे अधिक गतिविधि आसनसोल उत्तर में दर्ज की गई, जहां कुल 28,767 में 28714 मामलों पर कार्रवाई की गई। यही क्षेत्र सफल निपटान में भी सबसे आगे रहा, जहां 14,183 मतदाता योग्य और 14531 अयोग्य पाए गए।वहीं शहरी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में आवेदनों के खारिज होने की प्रवृत्ति भी सामने आई है।
आसनसोल दक्षिण में लगभग 62 प्रतिशत मामलों को “अयोग्य” घोषित किया गया।16729 विचाराधीन में से 16712 पर कार्रवाई हुई। इसमेंसे 10444 अयोग्य पाए गए और 6268 योग्य मिले। । इसी तरह रानीगंज में भी 10,017 लोगों को अयोग्य पाया गया, जबकि 7,832 लोग ही पात्र साबित हुए। यहां कुल विचाराधीन 17849 थे इनमें से सभी मामलों पर करवाई है। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि घनी आबादी वाले इलाकों में जांच प्रक्रिया काफी सख्त रही । कुल्टी में 10,845 लोग पात्र और 11,664अयोग्य पाए गए।
इसके विपरीत, कुछ क्षेत्रों में सकारात्मक तस्वीर भी देखने को मिली। जामुड़िया और बाराबनी में पात्र लोगों की संख्या अयोग्य लोगों से अधिक रही। खासतौर पर बरबनी में 4,862 लोग पात्र पाए गए, जबकि 3,664 अयोग्य घोषित हुए । वहीं जामुड़िया में 7,061लोग पात्र पाए गए, जबकि 6,337 अयोग्य घोषित हुए ।दुर्गापुर क्षेत्र में भी मिश्रित परिणाम सामने आए। दुर्गापुर पूर्व और दुर्गापुर पश्चिम दोनों जगहों पर अयोग्य मामलों की संख्या अधिक रही। दुर्गापुर पश्चिम में यह अंतर ज्यादा स्पष्ट रहा, जहां 4,567 लोग पात्र और 6,968 अयोग्य पाए गए। जबकि दुर्गापुर पूर्व में 3,908 लोग पात्र और 4,577 अयोग्य पाए गए। पांडवेश्वर विधानसभा में 4,208 लोग पात्र और 5,898 अयोग्य पाए गए।

