RANIGANJ-JAMURIA

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पहुंचे रानीगंज मजार, कहा मुसलमानों को राजनीतिक रूप से मजबूत होने की जरूरत

बंगाल मिरर, रानीगंज : एआइएमआइएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी आज रानीगंज के हुजूर गौसे बंगाला मैं पहुंचे उनके साथ पश्चिम बर्दवान जिले के एआइएमआइएम के सदस्य और विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी भी थे उन्होंने यहां पहुंचकर दर्शन किया इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि इस बार वह बंगाल में चुनाव लड़ रहे हैं क्योंकि वह चाहते हैं कि बंगाल में मुसलमान का अपना एक नेतृत्व तैयार हो अभी तक बंगाल का मुसलमान सिर्फ कुछ राजनीतिक पार्टियों के साथ जुड़ रहा करता था लेकिन इससे उनका कोई भला नहीं हुआ वह आज भी गरीबी और अशिक्षा में जी रहा है इससे निजात पाने का एक ही उपाय है कि मुसलमान को राजनीतिक रूप से मजबूत होना होगा और उनकी पार्टी का यही लक्ष्य है ।

वही बंगाल में आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ गठबंधन तोड़े जाने पर एआइएमआइएम को टीएमसी की बी टीम बताए जाने के मुद्दे पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कभी उनकी पार्टी को भाजपा की तो कभी टीएमसी की बी टीम बताई जाती है असदुद्दीन ओवैसी ने साफ कहा कि वह किसी पार्टी की बी टीम नहीं है वह आम जनता की आवाज है और वंचित वर्ग को उनका अधिकार दिलवाना चाहते हैं

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *