Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol : शहर का होगा सौंदर्यीकरण, मिलेगा पुनर्वास

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Live News Today In Hindi) आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय के नेतृत्व में आज एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आसनसोल के गिरजा मोर इलाके में सेंट जोसेब स्कूल के सामने के इलाके का निरीक्षण किया इस मौके पर मेयर विधान उपाध्याय के अलावा चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, डिप्टी मेयर वसीम उल हक कमिश्नर राहुल मजूमदार और आसनसोल नगर निगम के अभियंता और अन्य अधिकारी उपस्थित थे आपको बता दें कि हाल ही में आसनसोल नगर निगम द्वारा जीटी रोड के किनारे अतिक्रमण हटाने के अभियान के तहत यहां पर बनी दुकानों को हटाया गया था इसके बाद से ही यहां पर जो लोग दुकान चला रहे थे उनको अपने भविष्य को लेकर चिंता हो गई थी ।

लेकिन आज मेयर विधान उपाध्याय ने यह साफ कर दिया कि भले ही आसनसोल नगर निगम द्वारा दुकानों को हटाया गया हो लेकिन किसी को भी बेरोजगार करना आसनसोल नगर निगम का उद्देश्य नहीं है उन्होंने कहा कि यह सबकुछ आसनसोल को सुंदर बनाने के लिए किया गया है आज इनकी भी दुकानें हटाई गई है उन सब को पुनर्वास दिया जाएगा और उनके लिए वैकल्पिक दुकानों की व्यवस्था की जाएगी ताकि वह अपना रोजगार चला सके।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *