ASANSOL

Asansol में टीएमसी कार्यालय पर बुलडोजर एक्शन

बंगाल मिरर, आसनसोल। शहर के आश्रम मोड़ इलाके में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक कार्यालय पर शुक्रवार सुबह प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया गया। बताया जा रहा है कि संबंधित निर्माण को लेकर पहले ही नगर निगम की ओर से नोटिस जारी किया गया था। निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण नहीं हटाए जाने के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, उक्त कार्यालय सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनाया गया था। नगर निगम ने निर्माण को अवैध बताते हुए उसे हटाने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद निर्माण बरकरार रहने पर शनिवार सुबह प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर लगाकर ढांचे को ध्वस्त कर दिया गया।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में बर्नपुर क्षेत्र में सेल-आईएसपी (इस्को स्टील प्लांट) प्रशासन द्वारा भी अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई की गई है, जिससे इलाके में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त संदेश गया है।

इस बीच शहर के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों की ओर से मांग उठने लगी है कि केवल एक स्थान पर ही नहीं, बल्कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के उन सभी इलाकों में भी कार्रवाई की जाए जहां सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से राजनीतिक दलों, क्लबों या अन्य संस्थाओं के कार्यालय बनाए गए हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को बिना किसी भेदभाव के सभी अवैध कब्जों के खिलाफ समान रूप से कार्रवाई करनी चाहिए।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। हालांकि कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और भविष्य में भी अतिक्रमण विरोधी अभियान जारी रहेगा।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *