एडीपीसी मुख्यालय में टेनिस कोर्ट का उद्घाटन
बंगाल मिरर, आसनसोल:आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय परिसर में टेनिस कोर्ट का उद्घाटन किया गया। यहां विशेष अतिथि के रूप में आसनसोल के मेयर जितेन्द्र तिवारी मौजूद थे। टेनिस कोर्ट का उद्घाटन संयुक्त रूप से इसीएल के सीएमडी प्रेमसागर मिश्रा, मेयर जितेन्द्र तिवारी एवं पुलिस आयुक्त देवेन्द्र प्रकाश सिंह ने किया। मेयर जितेन्द्र तिवारी ने यहा कोर्ट पर टेनिस भी खेला। उन्होंने कहा कि आसनसोल के लोगों के लिए यह एक अच्छी पहल की गयी है। पुलिस की ओर से कहा गया है कि यहां अन्य जो टेनिस खेलने के इच्छुक है, वह लोग भी टेनिस खेल सकेंगे। इस अवसर पर नेशनल राइफल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ढल्ल एवं अन्य उपस्थित थे।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686.jpg?resize=500%2C428&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)