मुख्यमंत्री सभी के लिए कार्य कर रही हैं : जितेंद्र तिवारी









यहां के कार्यकर्ताओं द्वारा काफी अच्छा कार्य किया जा रहा है, यहां माताओं बहनों को वस्त्र दिया जा रहा है । अभी कोई चुनाव भी नहीं है। इसलिए चुनाव को लेकर हम लोग के कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं यह नहीं कह सकते हैं। आप लोग हम लोगों को अपने हैं। इसी भावना के साथ ही आयोजन किया गया है। जो लोग यहां उपस्थित हो गए हैं उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। सभी मिलकर ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि राज्य की मुख्यमंत्री जिस तरह से बंगाल के विकास के लिए कार्य कर रही हैं, महिला, माता, बहन,श्रमिक, शिशु सभी के लिए कार्य कर रही है, वह हमेशा स्वस्थ स्वस्थ रहें।




