निमचा में केकेएससी ने हरेराम सिंह को किया सम्मानित


बंगाल मिरर, धनंजय तिवारी, रानीगंजः कोयला खदान श्रमिक कांग्रेस महासचिव हरेराम सिंह को जिला तृणमूल कांग्रेस का को-आर्डिनेटर नियुक्त किये जाने पर केकेएससी, निमचा, जेकेनगर एवं आमकोला यूनिट ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया। यूनियन नेता अर्जुन सिंह के नेतृत्व में हरेराम सिंह को सम्मानित किया गया। अर्जुन सिंह ने कहा कि यह काफी गर्व की बात है कि केकेएससी महासचिव को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इससे संगठन और मजबूत होगा। उल्लेखनीय है कि हरेराम सिंह को को-आर्डिनेटर नियुक्त कर पार्टी की ओर से पांच विधानसभा क्षेत्रो ंकी जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
