ASANSOL

रूस ने बना ली कोरोना वैक्सीन पुतिन का दावा, बेटी को दी वैक्सीन

बंगाल मिरर, विशेष संवाददाता. ः कोरोना से परेशान दुनिया के लिए मंगलवार को बड़ी राहत की खबर मिली। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन ने दावा किया कि रूस ने कोरोना की वैक्सीन बना ली है। वहीं रूस में जिन लोगों को पहली बार वैक्सीन दिया गया, उसमें खुद उनकी बेटी भी शामिल है। आगामी 12 अगस्त को रूस वैक्सीन को रजिस्टर्ड करायेगा। जिसके बाद इसे पहले फ्रंट लाइन कर्मियों को दिया जायेगा। रूस द्वारा इस दिशा में सफल होने के बाद अन्य देशों भारत, ब्रिटेन औऱ अमेरिका पर भी पूरी दुनिया की निगाहें टिकी है। गौरतलब है कि अब तक दुनिया में 2 करोड़ से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हुए है। इसंमें से 7 लाख 39 हजार की मौत हो चुकी है। हालाकि 13 लाख से अधिक संक्रमित स्वस्थ भी हुये हैं। अकेले अमेरिका में 52 लाख मरीज पाये गये, उसके बाद ब्राजील 30 लाख 57 हजार औऱ भारत 22 लाख 71 हजार है। जबकि अमेरिका में 1 लाख 66 हजार, ब्राजील मे 1 लाख 1 हजार तथा भारत में 45 हजार से अधिक मौत हो चुकी है। कोरोना संकट के कारण दुनिया के सभी देशों में आर्थिक गतिविधियां भी सुस्त पड़ गयी है। रूस के वैक्सीन के दावे ने सभी को राहत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *