ASANSOLASANSOL-BURNPUR

आसनसोल के फतेहपुर में गोली लगने से युवक जख्मी

बंगाल मिरर, आसनसोलः आसनसोल साउथ पीपी अंतर्गत फतेहपुर में गोली लगने से एक युवक रहस्यमय तरीके से जख्मी मिला। जिसका नाम नीलेश झा बताया जा रहा है। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां से फिर दुर्गापुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। युवक के दाहिने पैर में गोली लगी थी। उसे गोली कैसे लगी या किसने मारी पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक बिहार का निवासी है। आसनसोल के कन्यापुर इलाके में किसी कारखाने में काम करता है। फतेहपुर में वह अपने मित्र से मिलने गया था। सुबह फतेहपुर से लौटने के दौरान उसने अपने दोस्त को फोन कर कहा कि उसके पैर में गोली लगी है। उसे जख्मी हालत में दोस्त अस्पताल में लेकर आया। पुलिस भी अस्पताल में पहुंची., लेकिन बिनोद ने पुलिस को बताया कि गोली लगने को लेकर उसके कोई जानकारी नहीं है। नीलेश ने उसे बताया था कि सड़क के किनारे बंदूक गिरा हुआ था, उसे उठाकर देख रहा था तभी उससे गोली चल गयी। जो उसके दाहिने पैर में जा लगी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *