LatestNewsPoliticsTOP STORIESWest Bengal

भाजपा प्रदेश में गुटबाजी चरम पर, युवा जिलाध्यक्षों की घोषणा ठंडे बस्ते में

भाजयुमो जिलाध्यक्षों की सूची जिसे स्थगित कर दिया गया

बंगाल मिरर(Bengal Mirror), विशेष संवाददाता ः गुटबाजी से सिर्फ टीएमसी ही परेशान नहीं है, बल्कि भारतीय जनता पार्टी( BJP) में भी गुटबाजी चरम पर है। यही कारण है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा( BJYM) के जिलाध्यक्षों की घोषणा के तुरंत बाद ही सूची को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। गौरतलब है कि सांसद सह भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सौमित्र खां ने बीते दिनों राज्य के कुछ जिलों के नये जिलाध्यक्षों की घोषणा की थी। इसमें 15 जिलों में बदलाव किया गया था। जिसे लेकर भाजपा के नेताओं ने आपत्ति जतायी थी। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष भी नये जिलाध्यक्षों को लेकर सहमत नहीं थे। इस विवाद के बाद भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने इसे ठँडे बस्ते में डाल दिया है। वहीं सौमित्र खां का कहना है कि राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष को जानकारी देकर ही सूची जारी की थी। वहीं राहुल सिन्हा ने कहा था कि इसमें कुछ तकनीकी गड़बड़ी के कारण स्थगित किया गया है। शीघ्र ही नयी सूची जारी की जायेगी। अब सौमित्र खां ने प्रदेश कमेटी के सदस्यों की घोषणा कर दी है। भाजपा अंदरूनी सूत्रों की मानें तो इसे लेकर भी भाजपा के अंदर उठापटक चल रहा है। उल्लेखनीय है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष और केन्द्रीय मंत्री सह आसनसोल के सांसद बाबुल सुप्रियो के बीच टकराव जगजाहिर है। जिसका असर आसनसोल में भाजपा के सांगठनिक स्थिति पर देखने को मिल रहा है। यहां टीएमसी से भाजपा में आये दबंग केएम सभी पर छड़ी घुमा रहे हैं। जो पुराने कार्यकर्ताओं को बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

(ঘোষণার পরই বাতিল জেলা যুব মোর্চা সভাপতিদের নাম, ইনিংসের শুরুতেই ব্যাকফুটে সাংসদ সৌমিত্র খাঁ https://zeenews.india.com/bengali/kolkata/mp-soumitra-khan-is-in-back-foot-state-bjp-withdraws-the-names-of-district-yuva-morcha-presidents_336365.html)

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *