पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित







बंगाल मिरर, संदीप प्रसाद, आसनसोल ः आसनसोल नगरनिगम के बड़तोड़िया वैष्णवपाड़ा इलाके में पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में नेताजी क्लब की ओर से पुलिस अधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मंगलवार को आयोजित समारोह में आसनसोल के सर्किल इंस्पेक्टर आनंद मोहन चक्रवर्ती, साउथ पीपी प्रभारी अमित हलदर, दक्षिण थाना के द्वितीय अधिकारी अरुणाभ भट्टाचार्या, एसआई सजल चटर्जी, शांतनु चार को सम्मानित किया गया। उद्योगपति बिजय शर्मा ने अधिकारियों को सम्मानित किया। इस दौरान जसबीर सिंह, बेनी प्रसाद, पूर्व पार्षद दिपाली मंडल आदि मौजूद थे। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस कर्मियों की सक्रियता के कारण ही लोग समाज में सुरक्षित माहौल में रहते हैं। पुलिस अधिकारी एवं कर्मी विपरीत परिस्थितियों में भी जनता की सेवा करते हैं।









