अंडाल से 172 दिनों के बाद उड़ा प्लेन, चेन्नई-मुंबई जानेवालों के लिए अच्छी खबर
लॉकडाउन के बाद से ही बंद थी विमानसेवा


बंगाल मिरर, इंद्रभूषण झा, अंडाल ः चेन्नई-मुंबई जानेवालों के लिए अच्छी खबर है। लॉकडाउन के बाद दुर्गापुर के अंडाल स्थित काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट(ANDAL AIRPORT) से 172 दिनों के बाद प्लेन सोमवार से उड़ा। सोमवार से चेन्नई औऱ मुंबई के लिए विमान सेवा शुरू हुयी। पहले दिन ही बड़ी संख्या में यात्री पहुंचे।
हवाई अड्डे के निदेशक अपूर्वा शर्मा ने कहा कि विमान सप्ताह में तीन दिन उड़ान भरेगा। उड़ान सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। चेन्नई से दोपह 2 बजकर 5 मिनट पर फ्लाइट उड़कर शाम 4ः30 बजे दुर्गापुर पहुंचेगी। वहीं दुर्गापुर से शाम 5ः10 बजे उड़कर शाम 7ः35 बजे चेन्नई पहुंचेगी। इसी तरह मुम्बई से सुबह 11ः10 बजे फ्लाइट उड़कर दोपहर 1ः55 में दुर्गापुर पहुंचेगी। वहीं दुर्गापुर से 2ः55 में उड़कर शाम 5ः 20 बजे मुंबई पहुंचेगी।

गौरतलब है कि विमाने सेवा शुरू करने के लिए पश्चिम बर्द्धमान डिस्ट्रिक्ट चैंबर, जामुड़िया चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज तथा वेस्ट बंगाल सीमेंट मैन्यूफैक्चर्रस एसोसिएशन ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री को पत्र लिखा था। यहां से उत्तर पूर्व राज्यों तथा अन्य शहरों के लिए सेवा शुरू करने की भी मांग की।