ASANSOLASANSOL-BURNPURPolitics

राजू बने संयोजक मना जश्न

photo by Sujit Balmiki

बंगाल मिरर, सुजीत बाल्मीकि, आसनसोल : आसनसोल में परिवहन यूनियन का संयोजक बने राजू अहलूवालिया। इस खुशी में उनके समर्थकों ने बस स्टैंड में जश्न मनाया। राजू अहूलवालिया को आईएिनटीटीयूसी जिलाध्यक्ष विश्वनाथ पड़ियाल ने आसनसोल महकमा में परिवहन यूनियन का संयोजक नियुक्त किया है। 

राजू अहलूवालिया ने कहा कि मां,माटी,मानुष के लिए वह शुरू से लड़ते आये है। पुन: पार्टी ने उनपर भरोसा जताया है। वह अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। श्रमिक हित और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करेंगे। मां,माटी,मानुष की सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ परिवहन मजदूरों को मिले, इस पर उनका जोर रहेगा। वहीं उनके संयोजक नियुक्त होने की खुशी में बस स्टैंड में जश्न मनाया गया। परिवहनकर्मियों ने आतिशबाजी की। उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया तथा मिठाइयां बांटी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *