ASANSOL

कृष्णा प्रसाद ने बांटे राशन किट, तिरपाल

राशन वितरण करते कृष्णा प्रसाद

बंगाल मिरर, आसनसोल ः  सोमवार को आसनसोल इलेक्ट्रिक, लाइट, साउंड एंड जेनरेटर एसोसिएशन से जुड़े कर्मियों के बीच समाजसेवी कृष्णा प्रसाद (KRISHNAPRASAD) ने अनाज (कृष्णा राशन किट) और तिरपाल बांटे। इसके पहले धादका केएसटीपी स्थित सोसिएशन कार्यालय में कृष्णा प्रसाद को सम्मानित किया गया। यहां 200 लोगों को कृष्णा राशन किट तथा 30 जरूरतमंदों को तिरपाल दिया गया। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि एसोसिएसन के सभी 2000 कर्मचारियों को कृष्णा राशन किट दिया जायेगा। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि गरीबों की सेवा करना ही उनका लक्ष्य है। यह सीख उन्हें अपने माता-पिता से मिली है। वह गरीबों कीसेवा का कार्य करते रहेंगे। गरीबों के मदद के लिए उनके पास और भी योजनायें है। जिस पर कार्य किया जा रहा है। इस दौरान राजीव कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, सुदीप पांडेय, एसोसिएशन के चंडी दा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply