ASANSOLASANSOL-BURNPURKULTI-BARAKARLatestNewsPANDESWAR-ANDALPolitics

हमारे कार्यों का श्रेय लेना छोड़ें बुलबुल : जितेन्द्र

गेस्ट हाउस का नाम हुआ डा. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला भवन

बंगाल मिरर, संदीप प्रसाद, आसनसोल : तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बर्द्धमान जिला कमेटी ने प्रेस कांफ्रेंस कर केन्द्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा। टीएमसी जिलाध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि बुलबुल पक्षी गुस्से में आकर तेज बोलने लगता है। बाबुल सुप्रियो भी बुलबुल सुप्रियो बन गये हैं। खुद तो उन्होंने कुछ काम किया नहीं,उल्टे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में हमलोगों के कार्यों का श्रेय ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन एवं कोरोना संकट के दौरान वह कहां थे। उस समय टीएमसी के जनप्रतिनिधियों और नेता-कार्यकर्ताओं ने सीमित क्षमता में जनता की सेवा की।

 बाबुल हर समय कहते है कि 2 लाख वोट से जीते हैं, यह वोट तो उन्हें आसनसोल की जनता ने दिये थे। जनता के लिए कुछ तो काम  करें। कुल्टी में जब उनसे पूछा गया इतने दिन कहां थे तो गुस्सा हो गये। वह यह भूल जा रहे हैं जो जनता राजतिलक करती है, वह सिर  भी काट सकती है। उन्होंने कहा कि रवीन्द्र भवन के पीछे नगरनिगम द्वारा निर्मित गेस्ट हाउस का नामकरण महानकवि डा. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला के नाम पर करने का फैसला लिया गया है।


बंगाल में जाति-धर्म के नाम पर भेद नहीं ः अशोक

वेस्ट बंगाल तृणमूल प्राइमरी टीचर्स एसोसिएसन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रूद्र ने कहा कि बंगाल में अनेकता में एकता है। यहां सभी जाति-धर्म के लोग मिलकर रहते हैं। टीएमसी सिर्फ हिन्दी के नाम पर वोट लेने के लिए राजनीति नहीं करती है बल्कि काम करती है। हर वर्ष हिन्दी शिक्षा के लिए 100 करोड़ से अधिक खर्च किये जाते हैं। आसनसोल के सांसद केन्द्र में मंत्री हैं, लेकिन केन्द्र से बंगाल की उपेक्षा पर उनके मुहं से एक शब्द नहीं निकलता है। राज्य का 53 हजार करोड़ केन्द्र के पास बकाया है। 


केकेएससी महासचिव हरेराम सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी ने शिल्पांचल में 35 हिन्दी स्कूलों को प्रोन्नत किया। कालेजों में हिन्दी की पढ़ाई शुरू की। हिन्दीभाषियों को सम्मान दिया है। इस दौरान जिला-कोआर्डिनेटर विश्वनाथ पड़ियाल भी मौजूद थे। 

Leave a Reply