Railpar के युवक की हत्या कर शव दफनाया, 3 दोस्त गिरफ्तार






बंगाल मिरर, रेलपार : दोस्ती का नाम जिंदगी…. जिंदगी का नाम दोस्ती… गाना तो सभी ने सुना होगा…. लेकिन यहां दोस्तों ने दोस्त की जिंदगी ही छीन ली। पुराने विवाद में तीन दोस्तों ने रेलपार के भिश्ती मोहल्ला के मोहम्मद. नसीम उर्फ मुन्ना की हत्या कर शव को गौरांडी में मैदान में दफना दिया। आज 5 दिन बाद पुलिस ने मुन्ना का का जमीन में गड़ा हुआ शव बरामद किया । उसके परिजनोंने हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।




जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके तीन दोस्तों मोहम्मद इरफान, मोहम्मद इस्तेखार और मोहम्मद जावेद को गिरफ्तार किया. इन तीनों के साथ 11 जून को नसीम लालगंज स्थित पशु बाजार गया था। फिर नसीम घर नहीं लौटा। गौरांडी रोड पर चाकडोबा में काली मंदिर के पास जमीन में गड़ा हुआ नसीम का क्षत-विक्षत शव मिला। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चलाहै पुराने विवाद या झगड़े के चलते नसीम का चेहरा ढंककर और उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर सबूत मिटाने के लिए शव को मैदान में दफना दिया ।तीनों फिलहाल पुलिस की रिमांड मेंहै



- बीच जंगल से चार कंकाल बरामद, कांकसा में मचा हड़कंप
- মাঝ জঙ্গলে চারটি কঙ্কাল উদ্ধার, কাঁকসায় চাঞ্চল্য
- Asansol के 10 नेताओं को मिली BJP प्रदेश कार्यसमिति में जगह
- आसनसोल थाने में बागेश्वर बाबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की शिकायत दुर्गापूजा और बंगाली संस्कृति को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
- আসানসোল থানায় বাগেশ্বর বাবার এফআইআর করতে অভিযোগ দুর্গাপূজো ও বাঙালি সংস্কৃতি নিয়ে আপত্তিকর মন্তব্যের প্রতিবাদে বিক্ষোভ কংগ্রেসের

