ASANSOL

जिला प्रशासन ने विकास कार्यों की समीक्षा

बंगाल मिरर, आसनसोल ः  पश्चिम बर्द्धमान जिला प्रशासन की ओर से रवीन्द्र भवन में बुधवार को जिला उन्नयनी सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर  के विकास कार्य एवं योजनाओं की समीक्षा की गयी। इस दौरान जिलाशासक पूर्णेंदु माजी, पुलिस आयुक्त सुकेश कुमार जैन, आसनसोल के मेयर सह पांडेश्वर विधायक जितेन्द्र तिवारी, एसडीओ सदर देबजीत गांगुली आदि मौजूद थे। 

पंचायतें गंभीरता से कार्य कर जनता तक सुविधायें पहुंचायें

इस दौरान मेयर जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि पहले पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों के कार्य मूल्यांकन के लिए 6 माह का समय दिया जाता था। अगर आप काम नहीं कर पा रहे हैं तो 6 माह में अविश्वास प्रस्ताव लाकर बदला जा सकता था। लेकिन मुख्यमंत्री ने महसूस किया कि विभागीय कार्यों को समझने और प्रशिक्षण के लिए 6 माह का समय पर्याप्त नहीं है। इसलिए इस कानून में संशोधन कर इसे ढाई वर्ष कर दिया गया है। यह समय पर्याप्त है। 

सरकार यही चाहती है कि जनकल्याण की योजनायें सही से लागू हो। जरूरतमंद जनता तक प्रशासन के साथ मिलकर सुविधाओं को पहुंचाये। लेकिन कुछ लोग यह समझते है कि कुर्सी मिलने के बाद कर सकते हैं। लेकिन जिला प्रशासन उनकी पूरी निगरानी करता है। ढाई साल बाद आप कुर्सी पर रहेंगे या नहीं यह आपके कार्य के रिपोर्ट पर निर्भर करेगा।

 उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव के जनता को सेवा देना है। धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक किसी भी स्तर पर भेदभाव नहीं करना है। केन्द्र सरकार की उज्जवला योजना का लाभ सिर्फ बीजेपी कैडरों को दिया जा रहा है। वाममोर्चा के शासन में रिलीफ मैटेरियल के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती थी। 

वर्तमान में हर योजना सभी के लिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा राशि दी जा रही है, लेकिन पंचायत सही से राशि खर्च नहीं कर पा रहे हैं। डीएम को बैठक कर बोलना पड़ रहा है। सरकार काम करना चाह रही है, इसलिए आपको सुविधा दे रही है, तो आपलोग भी कार्य करें। ताकि गरीब जनता को सुविधायें मिले। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *