शोरूम में मारपीट-धमकी, सस्पेंशन ऑफ वर्क का नोटिस
बंगाल मिरर, जामुड़िया ः जामुड़िया थानान्तर्गत चांदा मोड़ स्थित मारूति कंपनी के शोरूम बीके आटो में अधिकारियों के साथ मारपीट एवं धमकी देने का आरोप प्रबंधन की ओर से लगाया जा रहा है। जिसके बाद वहां सस्पेंशन ऑफ वर्क का नोटिस दे दिया गया है। बीके आटो के निर्मल गर्ग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि उनके यहां करी 450 लोग काम करते हैं। बीते कई दिनों से बोनस को लेकर विवाद चल रहा था। लेकिन शुक्रवार को यह काफी बढ़ गया। श्रमिकों के लिए मांग करनेवालों ने अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार कर उन्हें धमकी दी। जिसके कारण उनलोगों में दहशत का माहौल है। यहां जबरन 20 फीसदी बोनस देने की मांग की जा रही है।
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686-500x428.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240909-wa00806721733580827251668.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/12/fb_img_17339279922403722767543487143310-476x500.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2020/10/beekay-281x500.jpg)