Bengali NewsPANDESWAR-ANDAL

विधायक ने घर-घर जाकर दी शुभकामना, किया मंदिर का उद्घाटन

60000 घरों में जाएंगे तृणमूल कार्यकर्ता देंगे शुभकामनायें

बंगाल मिरर, पान्डेश्वर: पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र के लाउदोहा ब्लाक के इच्छापुर लखी मंदिर का उद्घाटन विधायक जितेन्द्र तिवारी ने किया। इस मौके पर विधायक जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि दीदी ने निर्देश दिया था कि सभी को विजया की शुभकामना दें। इसलिए हर घर में कार्यकर्ता जायेंगे विजया प्रणाम कर मिठाई खिलायेंगे। विधानसभा के 60 हजार घरों में हमारे कार्यकर्ता जायेंगे। इस गांव से शुरूआत की जा रही है।

मंदिर का उद्घाटन करते हुए विधायक जितेंद्र तिवारी

उन्होंने कहा कि मां से प्रार्थना करता हूं कि सभी खुश रहें। सभी खुश रहेंगे तभी हम आगे बढ़ेंगे। समाज में अलग-अलग मतादर्श के लोग रहते हैं। ममता बनर्जी ने हमें सिखाया है कि चुनाव से पहले हम पार्टी के हैं, लेकिन विधायक बनने के बाद आम जनता के है। जिन्होंने हम वोट दिया या नहीं दिया, हमें सभी को साथ लेकर चलना होगा। 

उन्होंने कहा कि दुनिया में आदमी ही आदमी के दुख का कारण बनते है। इसलिए हम लोग फैसला लें कि हमारे कारण किसी की आंखों में आंसू न आये। अगर यही शपथ लें कि किसी के कारण किसी को दुख न हो, इससे खुद ब खुद समाज में सुख शांति आयेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *