पांडेश्वर में सामाजिक समरसता के साथ मना त्यौहार
विधायक जितेन्द्र तिवारी लक्ष्मी पूजा के साथ नबी दिवस में भी हुए शामिल
बंगाल मिरर, पांडेश्वरः पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों सामाजिक समरसता देखने को मिली। एक ओर शरद पूर्णिमा पर लखी पूजा की धूम थी, तो दूसरी ओर नबी दिवस का उत्साह था। विधायक जितेन्द्र तिवारी दोनों आयोजनों में शामिल हुए।
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686-500x428.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240909-wa00806721733580827251668.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/12/fb_img_17339279922403722767543487143310-476x500.jpg)
लक्ष्मी पूजा में विधायक जितेन्द्र तिवारी शामिल हुये। इस दौरान लोगों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। उन्होंने मां लक्ष्मी से लोगों के जीवन में सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2020/10/IMG-20201030-WA0046-500x281.jpg)
वहीं कोरोना संकट के कारण इस बार पांडेश्वर विधानसभा इलाके में भी हजरत मोहम्मद की जयंती ईद मिलाद उन नबी सादगी के साथ मनायी गयी। विभिन्न इलाकों में आयोजित कार्यक्रमों में विधायक जितेन्द्र तिवारी शामिल हुए। उन्होंने लोगों से अपील किया कि पांडेश्वर में सभी जिस तरह से भाईचारे के साथ रहते हैं, यह एक मिसाल है। यह भाईचारा हमेशा कायम रहना चाहिए।