बिहार में कांटे की टक्कर के बीच NDA ने बढ़ायी बढ़त
बंगाल मिरर, विशेष संवाददाता ः बिहार में कांटे की टक्कर के बीच NDA ने बढ़ायी बढ़त बिहार विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। शुरूआती बढ़त को महागठबंधन ने गवां दिया है। हालांकि अंतिम निर्णय आने में अभी समय है। बिहार की कुल 243 सीटों के रूझान आ चुके हैं। एनडीए 131, महागठबंधन 96, लोजपा 5 तथा अन्य 10 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। सुबह से ही महागठबंधन और एनडीए के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।




सुबह से प्राथमिक रुझानों में महागठबंधन को बढ़त मिलते दिख रही थे। लेकिन धीरे-धीरे स्थितियां बदली और समाचार लिखे जाने तक एनडीए ने बढ़त बना ली। अब देखना है कि अंतिम परिणाम किसके पक्ष में जाता है।
रूझान 11 बजे तक
NDA | 131 | 0 | 131 |
RJD+ | 96 | 0 | 96 |
LJP | 5 | 0 | 5 |
OTH | 10 | 0 | 10 |