ASANSOLASANSOL-BURNPURधर्म-अध्यात्म

छठ के रंग में रंगा शिल्पांचल, नहाय-खाय से शुरू हुआ पर्व

बंगाल मिरर, आसनसोल : शिल्पांचल आस्था के महापर्व छठ के रंग में रंग चुका है। हर आयोजन छठ को केंद्रित कर ही हो रहा है। छठ घाट से लेकर बाजारों में भी छठ की रौनक है। विभिन्न स्तर से छठव्रतियों की सहायता के लिए संगठन एवं संस्थायें सक्रिय है। नहाय-खाय के साथ आस्था का महापर्व शुरू हो चुका है।

 एक ओर आसनसोल नगर निगम के प्रशासक बोर्ड सदस्य पूर्णशशि राय ने बोरो चार अंतर्गत आसनसोल मुख्य शहर के विभिन्न छठ घाटों में नगरनिगम की ओर से की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।

 वहीं आसनसोल नगरनिगम के वार्ड संख्या 43 के विभिन्न हिस्सों में घर-घर जाकर भाजपा नेत्री आशा शर्मा ने व्रतियों को साड़ी बांटा। उन्होंने 150 महिलाओं को साड़ी दिया। इस दौरान राकेश शर्मा, बिपिन पासवान, रेखा शर्मा, सोनी भगत, दिनेश प्रसाद, छोटू भगत आदि मौजूद थे। वहीं भगतपाड़ा सेवा समिति को 5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गयी। 

वहीं रेलपार के वार्ड 29 में टीएमसी नेता राजा गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में 350 महिलाओं को साड़ी के साथ श्रृंगार सामग्री एवं मास्क दिया गया यहां मुख्य अतिथि के रूप में प्रशासक सदस्य अभिजीत घटक मौजूद थे। वहींब्लाक अध्यक्ष गुरुदास चटर्जी राकेट एवं अन्य कार्यकर्ता थे। वहीं वार्ड 44 में पूर्व पार्षद उमा सर्राफ के नेतृत्व में 200 साड़ी वितरण किया गया। इस दौरान अभिजीत घटक, बिमल जालान, जीतू सिह, मधुमिता दास आदि मौजूद थे  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *