ASANSOLASANSOL-BURNPURLatest

घर-घर जा रहे शिक्षक बता रहे योजनाओं का लाभ

आसनसोल में जितेन्द्र तिवारी ने शुरू किया अभियान

बंगाल मिरर, आसनसोल : राज्य सरकार द्वारा लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर दुआरे-दुआरे सरकार अभियान पूरे राज्य में चलाया जा रहा है। इसी तर्ज पर आसनसोल में शिक्षक भी घर-घर जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। 

घर-घर जा रहे शिक्षक
photo by paritosh Sanyal

आसनसोल नगरनिगम के प्रशासक बोर्ड चेयरपर्सन सह तृणमूल जिलाध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने इसकी शुरूआत आसनसोल के आश्रम मोड़ इलाके से की। जितेन्द्र तिवारी शिक्षकों के साथ घर-घर गये। लोगों को शिक्षक संगठन की ओर से सरकारी योजनाओं को लेकर बनायी गयी पुस्तिका दी। इस दौरान रबिउल इस्लाम, राजेश सामंत, जदुनाथ राय, जावेद इकबाल आदि मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *