ASANSOL

रेलपार में कम्यूनिटी किचन का अमर-अभिजीत ने किया उद्घाटन

कैंडल लाइट फाउंडेशन रोजाना 200 लोगों को करायेगी भोजन

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगरनिगम के रेलपार वार्ड संख्या 24 में कैंडल लाइट फाउंडेशन द्वारा गरीबों को निशुल्क भोजन कराने के लिए कम्यूनिटी किचन की शुरूआत की गई। यहां रोजाना 200 लोगों को भोजन कराया जायेगा। आसनसोल नगरनिगम के चेयरपर्सन अमरनाथ चटर्जी एवं बोर्ड सदस्य अभिजीत घटक ने इसका उद्घाटन किया। इस दौरान पूर्व पार्षद वसीम उल हक एवं फाउंडेशन के सदस्यगण मौजूद थे। फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि यहां प्रत्येक दिन 200 लोगों को भोजन कराया जायेगा।  आगे भी बढ़ चढ़ के मानव सेवा करते रहेंगे। सभी समाज सेवी सरकार के साथ मिल कर कोरोना को हराने का प्रयास कर रहे है।

Leave a Reply