अभी-अभी ः राहालेन मोड़ पर सड़क हादसें में महिला जख्मी, वोल्वो खाली
बंगाल मिरर, आसनसोल ःअभी-अभी ः राहालेन मोड़ पर सड़क हादसें में महिला जख्मी, वोल्वो खाली । शुक्रवार की शाम दक्षिण थाना से कुछ दूरी पर राहालेन बस स्टैंड के पास हुए सड़क हादसे में एक महिला जख्मी हो गयी। जिसके बाद वोल्वो चालक बस छोड़कर फरार हो गया। यात्रियों से भरी वोल्वो खाली कर दी गयी। पीछे से आ रही दूसरे बस में यात्रियों को चढ़ाया गया। घायल महिला को परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गये। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला शायद वोल्वो का ही इंतजार कर रही थी। उसी दौरान राहालेन के पास आटो एवं वोल्वो के कारण महिला हादसे का शिकार हो गयी। उसके सिर से खून बहने लगा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। चालक वोल्वो छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है।



