ASANSOLBARABANI-SALANPUR-CHITTARANJAN

Breaking : बम-गोली से थर्राया बाराबनी, बाइकों में तोड़फोड़- आगजनी

बीजेपी-टीएमसी में बाराबनी के जामग्राम में संघर्ष

बंगाल मिरर,मनोज शर्मा, बाराबनी ः बम-गोली से थर्राया बाराबनी, बाइकों में तोड़फोड़- आगजनी,बीजेपी-टीएमसी में बाराबनी के जामग्राम में संघर्ष विधानसभा चुनाव के पहले शिल्पांचल में राजनीतिक हिंसाओं का दौर शुरू हो चुका है। शनिवार को बाराबनी थानान्तर्गत जामग्राम इलाका बम एवं गोलियों से थर्रा गया। इस दौरान टीएमसी औऱ भाजपा एक-दूसरे पर बमबाजी और गोलीबारी का आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है।

इस दौरान दर्जनों बाइकों में तोड़फोड़- आगजनी की गयी। इस दौरान कई लोगों के गोली लगने से जख्मी होने की सूचना है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। बीजेपी का आरोप है कि आर नोय अन्याय के तहत भाजपा द्वारा जुलूस निकाला जा रहा था। तभी उनके जुलूस पर हमला किया गया। वहीं टीएमसी का आरोप है कि दुआरे-दुआरे सरकार कैंप पर भाजपा के लोगों ने हमला किया।

बीजेपी अराजक तत्वों को संरक्षण दे रही, इसी का परिणाम ः जितेन्द्र तिवारी

टीएमसी जिलाध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि जिस तरह से बीजेपी अराजक तत्वों को संरक्षण दे रही है। यह इसी का परिणाम है। जिन्हें जेल में होना चाहिए वह बीजेपी में है। बीजेपी के जुलूस में जो अराजक लोग थे यह उसी का परिणाम है। भाजपा बम-गोली से सत्ता पाने के लिए आतुर है। ममता बनर्जी आन्दोलन के बल सत्ता में आयी है। जिनलोगों ने भी बमबाजी व गोलीबारी की है, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

टीएमसी आश्रित माफियाओं ने किया हमला ः बाबुल

केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने आरोप लगाया कि टीएमसी ब्लाक अध्यक्ष माफियाओं को संरक्षण देते है। उनके नेतृत्व में ही भाजपा के जुलूस पर हमला कर गोलीबारी की गयी है। टीएमसी को पता चल गया है कि अब वह लोग सत्ता में लौटनेवाले नहीं है। जनता 2021 में उन्हें उखाड़ फेकेंगी। इसलिए यह सब कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *