LatestNewsPoliticsWest Bengal

TMC कोर कमेटी की बैठक संपन्न, क्या कहा ममता ने पढ़ें

बंगाल मिरर, राज्य ब्यूरो, कोलकाता: पार्टी में मची टूट के बीच ममता ने की कोर कमेटी की आपातकालीन बैठक
बागियों को बताया पार्टी का बोझ। 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में टूट मची हुई है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी कई अन्य विधायकों और सांसदों के साथ भाजपा का दामन थामने वाले हैं। उसके पहले शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी की कोर कमेटी की बैठक की।

इसमें मुख्यमंत्री के भतीजे अभिषेक बनर्जी, शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम और प्रशांत किशोर के अलावा अन्य शीर्ष नेता मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पार्टी छोड़ने वाले नेताओं को बोझ करार दिया और कहा कि अच्छा हुआ वे पार्टी छोड़कर चले गए। एक के बाद एक पार्टी नेताओं के साथ छोड़ने से बैकफुट पर आई तृणमूल कांग्रेस के नेताओं का मनोबल बढ़ाते हुए ममता बनर्जी ने उन्हें आश्वस्त किया कि विधानसभा चुनाव में उन्हीं की पार्टी की जीत होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कौन है और कौन चला गया इससे कोई नुकसान होने वाला नहीं है। पार्टी बहुत बड़ी है। सभी को मिलकर चुनाव में कूद जाना होगा। विजय सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने को लेकर पार्टी में कोई आशंका नहीं है। जो लोग जा रहे हैं वे पार्टी में बोझ थे। अच्छा हुआ वे खुद ही चले गए। उन्होंने पार्टी के नेताओं को एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया। कोर कमेटी की बैठक में सीएम ने कहा कि 10 वर्षों में पश्चिम बंगाल में जो विकास हुआ है वह किसी अन्य राज्य में नहीं हुआ। द्वारे-द्वारे सरकार को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लोग हमारे साथ हैं। डरने की कोई जरूरत नहीं।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!