ASANSOL

Asansol मिनी इंडिया: मलय

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल Asansol उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कालिकापुर में बर्दवान फुल गोस्पेल सेवा केंद्र की और से क्रिसमस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर राज्य के श्रम, विधिं व न्याय मंत्री मलय घटक, नगर निगम प्रशासक बोर्ड के सदस्य अभिजित घटक संग संस्था के सदस्य रहे मौजूद। कार्यक्रम का उद्घाटन मंत्री मलय घटक ने किया और लोगों को संबोधित करते हुए कोरोना काल में सरकारी नियमों को मानते हुए त्यौहार मनाने को कहा, उन्होंने सभी लोगों को स्वस्थ रहने की कामना प्रभु से की। श्री घटक ने कहा की आसनसोल मिनी इंडिया है जहां सभी जाति, धर्म के लोग निवास करते है।

राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी जाति, धर्म के लोगों के विकास के लिय अनेकों योजना लेकर आई और उसे उनके विकास के लिए लागु किया है। दुआरे सरकार शिविर में सैकड़ो लोगों को स्वास्थ्य साथी योजना से जोड़ा जा रहा है ताकि लोगों को पांच लाख तक की चिकित्सा मुफ्त मिल सके। जबकि इसके विपरीत केद्र के भाजपा सरकार लोगों को भ्रमित कर अपनी राजनितिक रोटी सेकने में लगी है। जनता इसका जवाब समय आने पर देंगी। कार्यकर्म में लोगों में उपहार भी वितरण किया गया।

ममता सरकार सभी जाति, धर्म के विकास के लिए हमेशा कार्य करती

वही उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मौजौरी स्थित सराकडीह मेथोडिस्ट चर्च में क्रिसमस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि में पहुंचे राज्य के श्रम, विधि व न्याय मंत्री मलय घटक ने सभी को क्रिसमस की बधाई दिया और कहा की राज्य के ममता सरकार सभी जाति, धर्म के विकास के लिए हमेशा कार्य करती है।

उन्होंने कहा की स्वास्थ्य साथी योजना के तहत लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा व्यवस्था लेकर आई जिसके तहत लोग पांच लाख रुपये तक की चिकित्सा का लाभ प्राइवेट अस्पताल में ले संकेगे। लेकिन इसके विपरीत केंद्र सरकार ने आम जनता के लिए कुछ नहीं किया है। चुनाव आने वाले है इसलिए मधुमखियों की तरह वभिन्न राजनितिक दल के नेता बंगाल आकर लोगों को भ्रमित करने में लगे है।

भाजपा सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाने का काम करती है

वही बीएनआर स्थित रविंद्र भवन में कैंडल लाइट फाउंडेशन की ओर से क्रिसमस के अवसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर राज्य के श्रम, विधि व न्याय मंत्री मलय घटक के केक काट कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अवसर पर संस्था के संस्थापक राजा दे ने संस्था के बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी दिया।

मंत्री श्री घटक ने संस्था द्वारा किया जा रहा सेवा पूर्ण कार्यो को लेकर सराहना किया। उन्होंने कहा की कोरोना महामारी के समय जब पुरे देश में लॉकडाउन थी लोग बेरोजगार हो गए थे उस वक्त राज्य की ममता सरकार ने लोगों की समस्याओं को समझते हुए पुरे वर्ष के लिए लोगों को नि:शुल्क राशन की व्यवस्था किया। ठीक इसके विपरीत केंद्र की मोदी सरकार लोगों को घंटा बजने और दीपक जलने को कह रही थी।

उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल किया की क्या एसा करने से लोगों की भूख मिट जाएगी या उन्हें कोई रोजगार मिल जायेगा? भाजपा सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाने का काम करती है। कोरना काल में करोड़ो लोग बेरोजगार हो गए है। इसलिए में प्रभु से प्रार्थना कर्ता हूँ की जिस तरह बंगाल में सभी जाति, धर्म के लोग मिलजुलकर रहते है इस भिचार को कोई बाहरी व्यक्ति के तोड़ने से टूट नहीं सकता है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!