Ram Mandir के लिए जामुड़िया में निधि संग्रह अभियान
बंगाल मिरर, धनंजय तिवारी, जामुड़िया: राम जन्मभूमि में भव्य राम मंदिर Ram Mandir के निर्माण के लिए निधि संग्रह अभियान जामुडिया ग्रामीण मंडल दो में शुरू कर दिया गया है। बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिन्दू परिषद की ओर से जामुडिया ग्रामीण मंडल के अलीनगर से अभियान शुरू किया गया।इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद के जामुडिया ग्रामीण मंडल के मंत्री मंडल द्वारा जामुडिया ग्रामीण मंडल की निधि प्रमुख शुक्ला चटर्जी के हाथों 50 हजार रूपये का चेक अयोध्या के राम मंदिर निर्माण राशि कोष में जमा दिया।




जामुड़िया ग्रामीण मंडल की निधि प्रमुख शुक्ला चटर्जी ने कहा कि राम मंदिर से संबंधित आंदोलन कई वर्षों तक चला तथा राम मंदिर के निर्माण के लिए कई हिन्दुओं ने अपना बलिदान दिया है।उन्होंने कहा कि हमलोग बेहद भाग्यशाली हैं कि हमें भी इस पुण्य कार्य में भागीदारी का अवसर प्राप्त हो रहा है।वहीं रामलला मंदिर स्थापना में फंड जुटाने के लिए घर-घर जाऐंगे तथा सभी से सहयोग करने की अपील करेंगे।
अयोध्या में निर्मित होने वाल राम मंदिर हिंदुओं का सबसे बड़ा मंदिर होने जा रहा है जो प्रत्यके हिन्दुस्तानी के लिए गर्व की बात है।दान करता विश्व हिन्दू परिषद के मंत्री मंडल ने कहा कि भविष्य में जरूर पड़ने पर मंदिर निर्माण कार्य के लिए और भी राशि दान स्वरूप दिया जाएगा।विश्व हिन्दू परिषद के मनोज मुखर्जी ने कहा कि राशि संग्रह अभियान शुरू कर दिया गया है तथा सभी लोगों द्वारा बड़ चडकर सहयोग किया जा रहा है।वहीं इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद के संजय प्रसाद,सोमनाथ गोप आदि प्रमुख सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एव समर्थक मौजूद थे।