ASANSOLASANSOL-BURNPUR

Republic Day : शिल्पांचलवासियों में भारी उत्साह

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल- बर्नपुर के विभन्न अंचल में विभिन्न संस्था एवं संगठनों ने 72 वां गणतंत्र दिवस Republic Day धूमधाम के साथ मनाया। इसे लेकर शिल्पांचलवासियों में भारी उत्साह दिखा। 

यह भी पढ़ें- आसनसोल में कैसा रहा Republic Day का आयोजन

Asansol बाजार कमेटीध्वजारोहण किया मंत्री मलय घटक ने 
 
Republic Day
मंत्री मलय घटक का स्वागत करते हुए पिंटू गुप्ता साथ में नरेश अग्रवाल संजय तिवारी

आसनसोल बाजार कमेटी की ओर से बाजार के 5 नंबर पार्किंग में आयोजित समारोह में राज्य के श्रम व कानून मंत्री मलय घटक ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर युवा टीएमसी जिलाध्यक्ष रुपेश यादव,पिंटू गुप्ता,संजय तिवारी,नरेश अग्रवाल.दिनेश कुमार ठाकुर ,मनोज कुमार शर्मा ,पारस ठक्कर ,अंकित बर्मन ,अकाश कुमार सिंह , मोहम्मद सुगैर आलम,सूरज कुमार, रोहित कुमार शर्मा,दीपक कुमार, मोहम्मद नदीम आदि मौजूद थे।

राधे-राधे चेयरपर्सन अमरनाथ चटर्जी ने ध्वजारोहण किया
Republic Day
ध्वजारोहण करते चेयर पर्सन अमरनाथ चटर्जी

सामाजिक संस्था राधे-राधे द्वारा धादका रोड के निकट गणतंत्र दिवस मनाया गया। यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरपर्सन अमरनाथ चटर्जी ने ध्वजारोहण किया। यहां 200 गरीबों में कंबल वितरण किया गया।। इस मौके पर बिशल गुप्ता ,गणेश गुप्ता, गौरव कुशवाहा, लल्ला सिंह, नितिन वर्मा पवन रॉय आदि मौजूद थे।

सुरजीत सिंह मक्कड़ ने ध्वजारोहण किया, सम्मानित हुए

बर्नपुर के विभिन्न हिस्सों में सिख वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक प्रधान सुरजीत सिंह मक्कड़ ने ध्वजारोहण किया। अपर रोड में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यदान कर ध्वजारोहण किया गया। कल्पतरु सब पेयेछिर आसर द्वारा सुरजीत सिंह मक्कड़ को समाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

Asansol Megacity citizens Forum ने वस्त्र वितरण किया
 

आसनसोल मेगासिटी सिटीजंस फोरम की ओर से आदिवासी बहुल गांव बाकीडांगा में डा. नबनीता बनर्जी के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस मनाया गया। यहां डा. नबनीता बनर्जी ने ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण किया गया। 

Rotary Club Royal Bengal कंबल वितरण किया 

रोटरी क्लब आफ आसनसोल रॉयल बंगाल की ओर से गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान सैकड़ों गरीबों को चित्रा मोड़ पर कंबल वितरण किया गया। मौके पर क्लब की  ओर से सुप्रदीप मुखर्जी उर्फ जानू, उज्जवल राय, सौमो चौधरी आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें ः एक लाश को ले जा रहे 5 लोग मरे

Leave a Reply