Tractor Rally : आसनसोल में भी किसानों का समर्थन
बंगाल मिरर, सुजीत बाल्मीकि, आसनसोल ः शिल्पांचल में एक ओऱ गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा था.वहीं दूसरी ओर किसानों के समर्थन में विभिन्न हिस्सों में ट्रैक्टर रैली Tractor Rally का आयोजन किया गया। आसनसोल में आल इंडिया कृषक सभा द्वारा हजारों लोगों को लेकर ट्रैक्टर रैली निकाली गई।
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686-500x428.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240909-wa00806721733580827251668.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/12/fb_img_17339279922403722767543487143310-476x500.jpg)
वहीं पांडेश्वर में विधायक जितेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में किसानों के समर्थन में रैली निकाली गई. विधायक जितेन्द्र तिवारी ने कहा कि
केंद्र की भाजपा सरकार एक के बाद एक जनविरोधी नीतियों को लागू कर जनता को परेशानी में डाल रही है। केंद्रीय संस्थानों का निजीकरण करने के साथ, नया श्रम कानून, नई शिक्षा नीति उसके बाद कृषि बिल को लेकर देश के गरीब किसानों की हक की कमाई भी छीनना चाह रही है। सरकार अविलंब इस बिल को रद करे।
![Tractor Rally](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/01/jt-3-500x336.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/01/jt1-2-500x281.jpg)