ASANSOL

AMC : आज बोर्ड बैठक, मिल सकती है राहत

बंगाल मिरर, आसनसोल : AMC आज बोर्ड बैठक, मिल सकती है राहत Asansol नगरनिगम के पुनर्गठित प्रशासकीय बोर्ड की बैठक आज होगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में शिल्पांचल के व्यापारियों को राहत दी जा सकती है। क्योंकि बीते कुछ वर्षों से ट्रेड लाइसेंस एवं होल्डिंग टैक्स को लेकर लगातार व्यापारी राहत देने की मांग करते आये हैं।

Amc head office file photo

संभावना जताई जा रही है कि 27 क बैठक में इससे संबंधित बड़ा ऐलान हो सकता है। विधानसभा चुनाव से पहले व्यापारियों को साधने की दिशा में यह महत्वपूर्ण भी हो सकता है।

आसनसोल नगरनिगम की ओर से विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्न वार्ड में विकास कार्यों की गति तेज करने के साथ ही व्यापारियों को बड़ी राहत देने की तैयारी की गई है। निगम मुख्यालय में चेयरपर्सन अमरनाथ चटर्जी की अध्यक्षता में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व पार्षदों को लेकर सोमवार को बैठक की गई। बैठक में शहर के विभिन्न वार्डों में लंबित विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सभी पूर्व पार्षदों से उनके वार्ड में 10-10 लाख रुपये के विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गये हैं। उन्हें 28 जनवरी के अंदर विकास कार्यों की सूची जमा करने को कहा गया है। ताकि चुनाव घोषणा होने से पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शुरू कराया जा सके।

उल्लेखनीय है कि कुछ माह में ही बंगाल में विधानसभा चुनाव होने है। वहीं संभावना जताई जा रही है कि फरवरी में ही चुनावों का ऐलान हो सकता है। इसलिए यह कार्य इसके पहले करने पर जोर दिया जा रहा है। बैठक में बोर्ड सदस्य अभिजीत घटक, पूर्व पार्षद गुलाम सरवर, वसीम उल हक, बबीता दास आदि मौजूद थी।

Leave a Reply