ECL सिक्योरिटी सब इंस्पेक्टर के साथ नियामतपुर में मारपीट
बंगल मिरर, साबिर अली, कुल्टी : इसीएल के सोदपुर एरिया के सिक्योरिटी सब इंस्पेक्टर प्रदीप घोष के साथ कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर न्यू रोड के पास एक चाय दुकान पर कुछ शराबियों ने शराब की नशे में मारपीट की। इस घटना को केन्द्र कर वहां अफरा-तफरी मच गई।
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686-500x428.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240909-wa00806721733580827251668.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/12/fb_img_17339279922403722767543487143310-476x500.jpg)
सिक्योरिटी सब इंस्पेक्टर प्रदीप घोष ने बताया कि रात्रि ड्यूटी के दौरान वह नियामतपुर में चाय पीने आए थे। वहां पर कुछ शराबी उन्हें देखकर गाली गलौज करने लगे। उन्होंने उनलोगों को रोका तो वह लोग हाथापाई पर उतर आये। इस घटना में नियामतपुर फाड़ी की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर आरोपी शराबियों की तलाश कर रही है।
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/03/cisf-500x379.jpg)