Jamtara में दिनदहाड़े लूट: CSP संचालक से लूटे 2.36 लाख रु
बंगाल मिरर, जामताड़ा ः- Jamtara में दिनदहाड़े लूट: CSP संचालक से लूटे 2.36 लाख रुनारायणपुर थाना क्षेत्र के कुरता गांव स्थित ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) संचालक से दिनदहाड़े बदमाशों ने पिस्टल की नोक पर 2 लाख 36 हजार रुपए लूट कर भाग निकले। बदमाश तीन की संख्या में थे और बाइक से आए थे। पीड़ित ने घटना की जानकारी की पुलिस को दे दी है। इसके बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।